टोल वसूली को लेकर मंत्री राकेश सिंह का बयान अवैध वसूली के आरोप निराधार

टोल वसूली को लेकर मंत्री राकेश सिंह का बयान अवैध वसूली के आरोप निराधार
भोपाल, यशभारत। प्रदेश में टोल प्लाज़ा पर अवैध वसूली के आरोपों को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि कहीं भी अवैध वसूली नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि टोल वसूली पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है। मंत्री सिंह ने बताया कि जब किसी टोल प्लाज़ा का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो जाता है, तब नई निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित विभाग स्वयं टोल वसूली करता है। यह व्यवस्था नियमों के तहत होती है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है।
उन्होंने कहा कि नए कॉन्ट्रैक्ट के अंतिम रूप लेने तक सड़क रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी विभाग की होती है, इसलिए अंतरिम अवधि में विभाग द्वारा वसूली करना आवश्यक होता है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता से निर्धारित दरों के अनुसार ही शुल्क लिया जा रहा है और अवैध वसूली की शिकायतें निराधार हैं। यदि कहीं भी गड़बड़ी की जानकारी मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।






