देश
सिंदूर यात्रा में शामिल हुईं मंत्री कृष्णा गौर

सिंदूर यात्रा में शामिल हुईं मंत्री कृष्णा गौर
भोपाल यशभारत।
सिंदूर ऑपरेशन की सफलता के बाद जगह जगह सिंदूर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं द्वारा गुरुवार शाम चार बजे इंद्रपुरी से सिंदूर यात्रा निकाली गई। यात्रा इंद्रपुरी से प्रारंभ हुई व पिपलानी पंप तक पहंची। यात्रा में मध्य प्रदेश शासन में मंत्री विधायक कृष्णा गौर, जिला मंत्री भीकम सिंह बघेल, इंद्रपुरी मंडल अध्यक्ष लवकुश यादव, मंडल मंत्री बिट्टी राजपूत मौजूद रहे। इस दौरान ब्रम्होस मिसाइल, भारत माता की झांकी भी शामिल रही। एनसीसी कैडेट्स बैंड के साथ शामिल हुए। सेना के सम्मान मे इस यात्रा का आयोजन किया गया।







