अधेड़ का सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

अधेड़ का सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
भोपाल,यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र के सर्वधर्म इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कन्हैया सिंह लोधी के रूप में हुई है, जो अब्बास नगर – गांधी नगर क्षेत्र के निवासी थे। बताया जा रहा है कि हत्यारे ने अत्यंत क्रूरता के साथ वारदात को अंजाम दिया। मृतक के सिर को किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचला गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, हत्या किस वजह से की गई और इसके पीछे कौन लोग हैं, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोलार थाना पुलिस का दल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है, जिसमें आपसी रंजिश, संपत्ति विवाद या अन्य कोई कारण शामिल हो सकता है। पुलिस टीम मृतक के मोबाइल फोन की डिटेल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।






