देश

मेघालय कोयला खदान हादसा: धमाके में 10 मजदूरों की जान गई, कई अब भी फंसे होने की आशंका

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

मेघालय,एजेंसी। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में स्थित एक कोयला खदान में हुए जोरदार धमाके से बड़ा हादसा हो गया। खनन कार्य के दौरान हुए इस विस्फोट में अब तक 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी विकास कुमार ने बताया कि अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे में घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शिलांग रेफर किया गया है।

विस्फोट के बाद खदान के अंदर और आसपास का इलाका असुरक्षित हो गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार धमाके के चलते पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया, जिससे राहत और बचाव कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं।

मौके पर SDRF तथा फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के जवानों को तैनात किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अभी भी कुछ मजदूरों के दबे होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए अधिकतर मजदूर असम के निवासी थे। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।v

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button