भोपाल
शिर्डीपुरम में रामकथा की तैयारियों को लेकर बैठक

शिर्डीपुरम में रामकथा की तैयारियों को लेकर बैठक
भोपाल, यशभारत। कोलार के शिर्डीपुरम में बीते सालों की तरह इस बार भी रामकथा का आयोजन प्रस्तावित है। इसका आयोजन 3 नवम्बर से 11 नवम्बर तक किया जाना है। आयोजन की तैयारियों को लेकर चाइना टेरेस कोलार रोड पर आयोजन समिति और स्थानीय रहवासियों की बैठक में इस बार और भव्यता और दिव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। कथा का आयोजन परमार्थ किरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय पार्षद एवं संरक्षक ज्योति मिश्रा, उपेंद्र प्रभाकर जुगादे, महेश तिवारी, अशोक चतुर्वेदी, संदीप सिह, उत्तम राव गावंडे, सरोज वर्मा, गोपाल कृष्ण गोयल, मंजू निगम, वंदना धाकड़, अरुण तिवारी उपस्थित थे। बैठक के समापन अवसर पर अधिवक्ता शशिकांत मिश्रा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।







