देश

MBBS डॉक्टर से बने देश के टॉपर: रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने UPSC 2025 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

पहले से कर रहे हैं सिविल सेवा में काम

नई दिल्ली,एजेंसी। देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। Union Public Service Commission (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ups.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ आयोग ने फाइनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ भी जारी की है। इस साल IAS, IPS, IFS और अन्य सेंट्रल सर्विसेज (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) के लिए कुल 958 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।

आयोग के अनुसार 348 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल रखी गई है, जबकि दो उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए हैं।

राजस्थान के रावतभाटा से देश का टॉपर

UPSC 2025 की टॉपर लिस्ट में पहला नाम अनुज अग्निहोत्री का है, जो रावतभाटा के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा भी रावतभाटा में ही हुई।

इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए Jodhpur का रुख किया और All India Institute of Medical Sciences Jodhpur (AIIMS) से MBBS की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2023 में मेडिकल की पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने का फैसला किया।

पहले से कर रहे हैं सिविल सेवा में काम

फिलहाल अनुज Delhi, Andaman and Nicobar Islands Civil Service (DANICS) में कार्यरत हैं, जो ग्रुप-B गजटेड सिविल सेवा है। इस दौरान वे दिल्ली में SDM के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अब UPSC में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने के बाद अनुज अग्निहोत्री का IAS बनने का सपना पूरा होने जा रहा है और उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button