जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

KATNI NEWS:- महापौर प्रीति सूरी पहुंची यशभारत कार्यालय, गणेश जी की आरती में हुईं शामिल

यशभारत के विश्राम बाबा, न्यू सिविल लाइन स्थित कार्यालय में आज सुबह भगवान गणेश जी के पूजन में शहर की प्रथम नागरिक, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी पहुंची। प्रीति सूरी एवं संजीव सूरी ने भगवान गणपति की आरती की। उन्होंने यशभारत के नवीन कार्यालय का अवलोकन करते हुए कहा की लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका बेहद सशक्त होती है। विकास कार्यों के क्रियान्वयन में मीडिया का सहयोग इसलिए आवश्यक होता है क्योंकि मीडिया समाज में आईना दिखाने का काम करता है। संजीव सूरी ने कहा कि यशभारत में सभी वर्गों की खबरों को स्थान मिलता है। हर दल, हर संस्था और हर संगठन की गतिविधियों के प्रकाशन से यशभारत आम जनता के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पाठकों को शाम होते ही यशभारत का इंतज़ार रहता है। महापौर के पहुंचने पर यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी एवं संवाददाता आशीष रैकवार सहित सभी सदस्यों ने स्वागत किया।

WhatsApp Image 2023 09 23 at 13.35.09

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button