इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

संन्यास लेने के बाद पहली बार इस चर्चित टीवी शो के सेट में दिखीं Mamta Kulkarni 

संन्यास लेने के बाद विवादों में घिरीं पूर्व अभिनेत्री

संन्यास लेने के बाद पहली बार इस चर्चित टीवी शो के सेट में दिखीं Mamta Kulkarni 

संन्यास लेने के बाद विवादों में घिरीं पूर्व अभिनेत्री

संन्यास लेने के बाद पहली बार इस चर्चित टीवी शो के सेट में दिखीं Mamta Kulkarni, वायरल हुआ वीडियो …

90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) काफी समय से बॉलीवुड से गायब थी और उन्होंने आध्यात्मिकता की राह को चुन लिया था. महाकुंभ के दौरान भी वो काफी चर्चे में रही थीं. जहां उन्होंने संन्यास भी लिया और वो साध्वी के वस्त्रों में नजर आने लगी थीं. इसी बीच अब उन्हें टीवी के एक शो के सेट पर देखा गया है. इस शो में टीवी के कई नामी कलाकार भी नजर आते हैं, यह शो अपने मजाकिया अंदाज और कुकिंग के लिए मशहूर है.

image 2026 02 28T165050.139

इस शो के सेट पर दिखीं ममता कुलकर्णी?

बता दें कि ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) को हाल ही में रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर देखा गया है, जहां वो सिंदूरी रंग की साड़ी पहनकर पहुंचीं थी. साथ ही उन्होंने अपने माथे पर त्रिपुंड बनाया हुआ था. इससे पता चल रहा था कि वह अब भी आध्यात्मिकता की राह पर ही चल रही हैं. इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट करती हैं.

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने पिछले साल महाकुंभ में संन्यास लिया था, वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बनीं थी. लेकिन बाद में विरोध के कारण अपने पद से हटा दिया गया था. इसके बाद उन्हें कई बार धार्मिक आयोजनों में देख गया, जहां वह साध्वी वेश में ही नजर आईं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button