ग्राम नटवारा में मालपानी परिवार द्वारा किसानों की समस्याओं पर बैठक आयोजित
बैठक के दौरान किसानों ने अपनी अनेक समस्याएं साझा कीं

ग्राम नटवारा में मालपानी परिवार द्वारा किसानों की समस्याओं पर बैठक आयोजित
ग्राम नटवारा में मालपानी परिवार द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नटवारा एवं आस-पास के गांवों के 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को हो रही समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना था।
.jpeg)
बैठक के दौरान किसानों ने अपनी अनेक समस्याएं साझा कीं
उन्होंने बताया कि FPO को सुचारु ढंग से चलाने की आवश्यकता है, ताकि सभी किसानों को समान रूप से लाभ मिल सके। किसानों ने यह भी कहा कि खाद प्राप्त करने में उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, और अक्सर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पाती। किसानों ने मांग की कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे उन्हें अपने हिस्से की खाद सहजता से और समय पर प्राप्त हो सके।

इसके अतिरिक्त किसानों ने सुझाव दिया कि खेत की मिट्टी की जांच के लिए गांव में ही एक लेबोरेटरी की स्थापना हो, जिससे उन्हें परीक्षण के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़े। साथ ही अच्छे किस्म के बीजों की आसान उपलब्धता की भी आवश्यकता बताई गई।
मालपानी परिवार ने किसानों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उनका कहना था कि किसानों के बिना जीवन संभव नहीं है, और यदि मालपानी परिवार किसानों की प्रगति में किसी भी रूप में सहायक बन सके, तो यही सबसे बड़ा उद्देश्य होगा।
बैठक के अंत में यह संदेश दिया गया कि किसानों की प्रगति से ही गांव, समाज और देश की प्रगति संभव है।







