भोपालमध्य प्रदेश

गाजर को बिना घिसे कुकर में इस तरह बनाएं गाजर का हलवा, टेस्टी बनाने के लिए फॉलो करें ये

गाजर को बिना घिसे कुकर में इस तरह बनाएं गाजर का हलवा, टेस्टी बनाने के लिए फॉलो करें ये

Cooker me gajar ka halwa kaise banaye: ठंड शुरू होते ही गाजर के हलवे की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में आप इसे घर में बड़ी आसानी से कुकर में मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

Cooker me gajar ka halwa kaise banaye: सर्दियों में बाजार में बहुत मीठी-मीठी गाजर आती हैं। इससे बनने वाला हलवा भी बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसे खाना तो सभी को पसंद करते हैं लेकिन गाजर घिसने कोई नहीं चाहता है। इसमें मेहनत और टाइम दोनों बहुत लगते हैं। आप थोड़ा स्मार्ट तरीका अपनाते हुए कुकर में मिनटों में गाजर को बिना घिसे ही गाजर का टेस्टी हलवा तैयार कर सकती हैं। आइए जानें कैसे।
कुकर में कैसे बनाएं गाजर का हलवा?

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 किलो गाजर
1 किलो दूध (फूल क्रीम)
1/2 कप चीनी
4 बड़े चम्मच घी
1/4 छोटे चम्मच नमक
4-5 इलायची कुटी हुई
2 बड़े चम्मच काजू
2 बड़े चम्मच बादाम
1 बड़े चम्मच पिस्ता
1 बड़े चम्मच किशमिश
2 चुटकी जायफल
50 ग्राम खोवा

कुकर में गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को धोकर छिल लें। इसके बाद इसके दोनों सिरों को काट लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर दूध को नॉन स्टिक पैन में गाढा होने तक उबाल लें। इसके बाद प्रेशर कुकर को गर्म करें। फिर इसमें 2 बड़े चम्मच देसी घी डालें।

इसके बाद घी में कुटी हुई इलायची डाल दें। फिर कटे हुए गाजर डालें। इन्हें भून लें। फिर अब 1/4 चम्मच नमक डाल दें। 5 से 6 मिनट तक गाजर को भून लें । इसके बाद कुकर को दो सिटी आने तक मध्यम आंच पर रखें। फिर सिटी आने पर गैस बंद कर देंगे। प्रेशर निकलने के बाद कुकर का ढक्कन खोलें। इसमें दूध डाल दें। फिर गाजर को तब तक पकाएं जब तक ये गाढा ना हो जाए। अब आता है सबसे अहम काम।

आपको करना ये है कि मथनी की हेल्प से गाजर को बीच बीच मे क्रश करना है। दूसरी गैस चालू कर दें। फिर एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी डाल दें। इसमें कटे हुए काजू बादाम और पिस्ता डाल दें। इन्हे हलवे में डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं। फिर गाढा दूध इसमें मिलाएं। फिर 1/2 कप चीनी डाल दें। इसे पकाएं। आखिरी में इलायची और जायफल और खोवा डाल दें। गैस बंद कर दे। तैयार है स्वादिष्ट गाजर का हलवा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button