जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में बड़ा घोटाला उजागर, EOW ग्वालियर ने दर्ज की FIR

फर्जी कोटेशन के जरिए बैंक को किया गुमराह

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में बड़ा घोटाला उजागर, EOW ग्वालियर ने दर्ज की FIR

ग्वालियर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ग्वालियर ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में हुए गंभीर वित्तीय घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर विजया बैंक से फर्जी कोटेशन लगाकर 7,48,000 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

फर्जी कोटेशन के जरिए बैंक को किया गुमराह

शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर EOW ग्वालियर द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि हरवीर सिंह चौहान ने वर्ष 2016 में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, ग्वालियर के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया था। आवेदन पर कार्यवाही करते हुए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने मामला विजया बैंक, जयेन्द्रगंज शाखा को भेजा, जहाँ हरवीर सिंह चौहान को गारमेंट्स व्यवसाय हेतु 9 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया।

जांच में पाया गया कि हरवीर सिंह चौहान ने प्रेमकिशोर शिवहरे, मीरादेवी शिवहरे, पूनम गुलहरे, कृष्ण कुमार गुप्ता, अनिल सिंह परमार सहित अन्य के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक फर्जी कोटेशन लगाकर सप्लाई दर्शा दी, जबकि वास्तविक रूप से कोई माल सप्लाई नहीं किया गया। बैंक से प्राप्त राशि को आपस में एक-दूसरे के खातों में घुमाया गया और 7,48,000 रुपये बैंक में जमा नहीं किए गए।

आरोपियों पर EOW की कार्रवाई

जांच में आरोप सिद्ध होते ही EOW ग्वालियर ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120-बी भादवि के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button