ग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

एयरस्पेस बंद होते ही बड़ा घटनाक्रम: न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट दिल्ली लौटी, कोहरे में टैक्सी के दौरान इंजन हुआ क्षतिग्रस्त

फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है

एयरस्पेस बंद होते ही बड़ा घटनाक्रम: न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट दिल्ली लौटी, कोहरे में टैक्सी के दौरान इंजन हुआ क्षतिग्रस्त

ईरान के हवाई क्षेत्र के अचानक बंद होने के कारण दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI101 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान के साथ एक और घटना सामने आई, जब घने कोहरे में टैक्सी करते समय उसके इंजन को नुकसान पहुंच गया।

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि फ्लाइट AI101 अपने निर्धारित रूट पर आगे नहीं बढ़ सकी, क्योंकि ईरान का एयरस्पेस अप्रत्याशित रूप से बंद कर दिया गया था। इसके चलते विमान को एहतियातन दिल्ली वापस लाया गया।

एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली में उतरने के बाद जब एयरबस A350 विमान घने कोहरे में रनवे से पार्किंग की ओर टैक्सी कर रहा था, तभी एक बाहरी वस्तु इंजन में घुस गई। इस घटना में विमान के दाहिने (राइट साइड) इंजन को नुकसान पहुंचा।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि विमान को तुरंत सुरक्षित रूप से पार्किंग बे में खड़ा कर दिया गया था। इस पूरी घटना में विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई चोट नहीं आई है।

फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है और आवश्यक मरम्मत के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button