देशमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दीपक कुमार सक्सेना को आबकारी आयुक्त, संदीप यादव को वन विभाग

कई जिलों के CEO बदले

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना दी गई है।

अशोक बर्णवाल को लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग

1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अशोक बर्णवाल को अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, कृषि उत्पादन आयुक्त, पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त, महानिदेशक एप्को तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

संदीप यादव को वन विभाग

2000 बैच के संदीप यादव को प्रमुख सचिव, वन विभाग तथा प्रमुख सचिव, प्रवासी भारतीय विभाग (अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया है।

अजय गुप्ता बने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी

2009 बैच के अजय गुप्ता को प्रबंध संचालक,मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर पदस्थ किया गया है।
उनके कार्यभार ग्रहण करने पर 2008 बैच के विशेष गढ़पाले उक्त कंपनी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त

2009 बैच के मनीष सिंह को आयुक्त, जनसंपर्क, भोपाल बनाया गया है। वे परिवहन विभाग, मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी तथा मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड के दायित्व भी संभालते रहेंगे।

अभिजीत अग्रवाल को सहकारी विपणन संघ

2010 बैच के अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक,मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, भोपाल नियुक्त किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर 2012 बैच के कुमार पुरुषोत्तम उक्त संघ के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

अन्य प्रमुख बदलाव

दीपक कुमार सक्सेना को आबकारी आयुक्त, ग्वालियर पदस्थ किया गया है।

उमाशंकर भार्गव को संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास बनाया गया।

सुनील दुबे को राज्यपाल के उप सचिव, राजभवन भोपाल नियुक्त किया गया।

संघमित्रा गौतम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत आलीराजपुर भेजा गया।

नंदा भलावे कुशरे को अपर परियोजना संचालक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, भोपाल पदस्थ किया गया।

कमल सोलंकी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायसेन बनाया गया।

इसके अतिरिक्त 1994 बैच के वरिष्ठ अधिकारी शिवशेखर शुक्ला को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राज्य सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक प्राथमिकताओं और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button