देश

दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा एक्शन,सुरक्षा एजेंसियों ने उड़ाया ब्लास्ट के गुनाहगार का घर

अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द

दिल्ली,एजेंसी। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में शामिल आतंकी उमर मोहम्मद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की. आतंकवाद के खिलाफ के खिलाफ लिए जा रहे एक्शन के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी उमर के घर को IED से उड़ा दिया. कार्रवाई इतनी सटीक थी कि आस-पास के घरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. दिल्ली में 11 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की चेतावनी दी है.

घटना के बाद देश की कई सुरक्षा एजेंसियां इस ब्लास्ट की जांच में जुटी हुई है. अब तक इस दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े कई खुलासे सामने आए हैं, धमाके से पहले आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की गई अब तक चार संदिग्ध गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है. वहीं, बीते गुरुवार फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी गई है. गौरतलब है कि दिल्ली ब्लास्ट में शामिल आतंकवादियों का लिंक अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा है. एक संदिग्ध कार को यूनिवर्सिटी की पार्किंग से जब्त किया गया था. पुलिस के अनुसार ये गाड़ी डॉ. शाहीन शाहिद के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे पहले ही आतंवादी साजिश के मामले गिरफ्तार किया जा चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button