प्रयागराज में बड़ा हादसा: गंगा नदी पर बन रहे 6 लेन ब्रिज पर ट्रक-कंटेनर गिरा
क्या है इस पुल की खासियत?

प्रयागराज में बड़ा हादसा: गंगा नदी पर बन रहे 6 लेन ब्रिज पर ट्रक-कंटेनर गिरा
प्रयागराज, 26 अगस्त – प्रयागराज में गंगा नदी के ऊपर बन रहे देश के दूसरे सबसे बड़े 6 लेन ब्रिज पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। एक ट्रक-कंटेनर को नाव पर लादते समय संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बड़ा ट्रक-कंटेनर एक रैंप से नाव पर चढ़ रहा था। इसी दौरान, अचानक ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया और वह कंटेनर के साथ सीधे गंगा नदी में जा गिरा। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया और वे चिल्लाते हुए भागने लगे।
.jpeg)
क्या है इस पुल की खासियत?
यह पुल मलाका से बेली रोड को जोड़ेगा और इसे फाफामऊ पुल के पास बनाया जा रहा है। 26 नवंबर 2020 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया था।
यह पुल 9.9 किलोमीटर लंबा है, जिसमें से लगभग 4 किलोमीटर का हिस्सा गंगा नदी के ऊपर बनेगा। इस प्रोजेक्ट का बजट 1948 करोड़ रुपये है और इसे बनाने का जिम्मा एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। यह हादसा इस बड़े प्रोजेक्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है।







