जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

एआई और डेटा सेंटर उद्योग में महाराष्ट्र की बड़ी छलांग

तीन साल में वैश्विक केंद्र बनने का दावा

एआई और डेटा सेंटर उद्योग में महाराष्ट्र की बड़ी छलांग

तीन साल में वैश्विक केंद्र बनने का दावा

मुंबई, यश भारत  महाराष्ट्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डेटा सेंटर उद्योग के क्षेत्र में तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। राज्य के विपणन एवं प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि मजबूत डिजिटल आधारभूत ढांचे, बढ़ती अंतरराष्ट्रीय निवेश और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के कारण महाराष्ट्र आने वाले तीन वर्षों में वैश्विक डेटा सेंटर उद्योग का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

मुंबई में आयोजित डेटा सेंटर ब्लूप्रिंट सम्मेलन में बोलते हुए मंत्री रावल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता विश्व अर्थव्यवस्था की दिशा बदल रही है और स्वास्थ्य, वित्त, विनिर्माण तथा कृषि जैसे कई क्षेत्रों में बड़ा परिवर्तन ला रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हुआ है। लगभग 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए 80 समझौता ज्ञापन (एमओयू) किए गए हैं, जिससे वैश्विक कंपनियों के लिए निवेश का अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है।

मंत्री रावल ने बताया कि कई वैश्विक तकनीकी कंपनियों ने महाराष्ट्र में डेटा सेंटर स्थापित किए हैं। इनमें अमेजन वेब सर्विसेज , माइक्रोसॉफ्ट , गूगल और प्रिंसेटन डिजिटल ग्रुप प्रमुख हैं, जिन्होंने मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button