मध्यप्रदेश बनेगा वॉटर स्पोर्ट्स का हब – सीएम

मध्यप्रदेश बनेगा वॉटर स्पोर्ट्स का हब – सीएम
– 8वीं अंतरराज्यीय चैलेंजर्स व 45वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ
यशभारत भोपाल। मध्यप्रदेश अब रोइंग और अन्य वॉटर स्पोर्ट्स के लिए देश का उभरता हुआ हब बन रहा है।
इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल के प्रति रुचि और अनुशासन दोनों बढ़ाती हैं। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रतियोगिताओं से न केवल खिलाडिय़ों को प्रेरणा मिलेगी, बल्कि मध्यप्रदेश की खेल क्षमताओं और आयोजक कौशल का संदेश पूरे देश में जाएगा। यह बात
यह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8वीं अंतरराज्यीय चैलेंजर्स और 45वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर दिया। भव्य समारोह में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना को तेज गति से विकसित कर रही है, ताकि खिलाडिय़ों को अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीश् मंच पर प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके। इस अवसर पर खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और भोपाल की महापौर मालती राय भी उपस्थित रहीं। झील किनारे भारी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक जमा होकर उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने और खेल उत्सव का आनंद लिया।
चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों के लिए सिंगल स्कल, डबल स्कल और कोक्सलेस टीम इवेंट्स जैसे कई रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भोपाल की बड़ी झील तकनीकी दृष्टि से रोइंग के लिए श्रेष्ठ स्थानों में से एक है। यहां प्राकृतिक और सुरक्षित वातावरण में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। महापौर मालती राय ने कहा कि शहर खेल आयोजनों के लिए हमेशा तैयार है और ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन भोपाल की पहचान को और मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और राज्य का नाम रौशन करें।
खेल और पर्यटन को मिलेगा लाभ
मंत्री सारंग ने बताया कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य न केवल खिलाडय़िों को प्रेरित करना है, बल्कि राज्य में खेल पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। प्रतियोगिता से स्थानीय प्रशासन और आयोजक कौशल को भी मजबूती मिलेगी। चैंपियनशिप के लिए सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी सुविधाएँ, जलपथ चिह्नांकन और खिलाडय़िों की आवास व प्रशिक्षण सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। आयोजन समिति ने प्रतियोगिताओं को अंतरराष्अ्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया है, ताकि प्रतिभागियों को सर्वोत्तम प्रतिस्पर्धी वातावरण मिल सके।
उद्घाटन समारोह में खिलाडय़िों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने मिलकर उच्च स्तर की प्रतियोगिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। अगले दिनों में झील में रोमांचक मुकाबले आयोजित होंगे, जिनमें युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं राज्य में खेल के विकास और युवा प्रतिभाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी।







