भोपालमध्य प्रदेश

​मध्य प्रदेश पुलिस  ने एक माह में 118 चोरी के वाहन  किये बरामद

​धार पुलिस ने 38 मोटरसाइकिलें और 25 लाख का मशरूका किया जब्त

​मध्य प्रदेश पुलिस  ने एक माह में 118 चोरी के वाहन  किये बरामद
​धार पुलिस ने 38 मोटरसाइकिलें और 25 लाख का मशरूका किया जब्त
अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
​भोपाल, यशभारत। ​मध्य प्रदेश पुलिस ने  प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल लगभग 118 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। जिसमें धार जिला पहले नंबर पर है वही भोपाल दूसरे नंबर पर है।

​धार पुलिस को सबसे बड़ी कामयाबी
धार पुलिस ने हाईवे पर रॉपी लगाकर लूट, डकैती और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 38 मोटरसाइकिलें एवं लगभग 25 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। इसे इस माह की सबसे बड़ी बरामदगी माना जा रहा है।

1760878353 WhatsApp Image 2025 10 19 at 17.56.37

​भोपाल में सुपरबाइक सहित 10 वाहन जब्त
राजधानी भोपाल में भी पुलिस ने उत्कृष्ट कार्यवाही की है। थाना टी.टी. नगर पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी गई 10 महंगी मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें कुछ सुपरबाइक भी शामिल हैं।

1760878397 WhatsApp Image 2025 10 19 at 17.56.36 (1)

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
अन्य जिलों में भी उल्लेखनीय सफलताएँ प्राप्त हुई हैं:
​खंडवा जिले में थाना मांधाता पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 15 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
​शिवपुरी जिले के बदरवास थाना पुलिस ने 11 मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

​छतरपुर जिले की सिविल लाइन पुलिस ने 7 मोटरसाइकिलें, मंडला जिले की बिछिया पुलिस ने 6 मोटरसाइकिलें, और सतना जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने 6 मोटरसाइकिलें एवं 1 स्कूटी बरामद करने में सफलता पाई है।
​इसके अतिरिक्त, कटनी, उज्जैन, मंदसौर, विदिशा, सागर, डिंडोरी, रीवा और बालाघाट जिलों में भी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के वाहन बरामद किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button