भोपालमध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश भाजपा: निगम-मंडलों की नियुक्ति का काउंटडाउन शुरू!

मध्य प्रदेश भाजपा: निगम-मंडलों की नियुक्ति का काउंटडाउन शुरू!
‘इंतजार की राजनीति’ खत्म: पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता सूची में सबसे आगे
भोपाल, यशभारत: मध्य प्रदेश भाजपा में लंबे समय से प्रतीक्षित निगम-मंडलों, आयोगों और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। संगठन विस्तार पूरा होने के बाद, अब सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बैठाने के लिए इन नियुक्तियों पर मुहर लगने की तैयारी है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि इन नियुक्तियों की पहली सूची नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में जारी की जा सकती है, जिसके लिए आंतरिक मंथन पूरा हो चुका है।
फोकस में कौन से नेता?
ये नियुक्तियाँ मुख्य रूप से उन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को समायोजित करने पर केंद्रित हैं, जिन्हें हालिया मंत्रिमंडल या प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं मिल पाई है।







