जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

माढ़ोताल अंधी हत्या का हुआ खुलासा, हथौड़ी मारकर वृद्ध की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कपड़े बरामद

जबलपुर यश भारत । माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हुई एक अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सनी हथौड़ी, टोपी, टी-शर्ट और जीन्स बरामद की है।

घटना का विवरण

सूचनाकर्ता विमल यादव (38 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती करमेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता भैयाजी यादव (58 वर्ष) रोजाना की तरह 13 अगस्त को सुबह 11 बजे भैंस चराने शारदा विहार के खाली मैदान की ओर गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिवार चिंतित हुआ। इसी बीच लगभग 4.30 बजे एक राहगीर ने उनके मोबाइल से घर पर फोन कर बताया कि “भैयाजी यादव सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े हैं।”

परिजन तत्काल मौके पर पहुँचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिर, कान के ऊपर और नीचे गंभीर चोटों के निशान पाए गए। मर्ग कायम कर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी

जांच के दौरान क्षेत्र के CCTV कैमरों की बारीकी से पड़ताल कीगई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति हथौड़ी लिए हुए दिखाई दिया। फोटो से तस्दीक कराने पर उसकी पहचान ओमप्रकाश चौधरी (30 वर्ष), निवासी रिमझा टगर, माढ़ोताल के रूप में हुई।

पूछताछ में ओमप्रकाश ने कबूल किया कि घटना के दिन वह काम से जा रहा था। रास्ते में भैयाजी यादव की भैंस रास्ता रोककर खड़ी थी। ओमप्रकाश ने गुस्से में हथौड़ी से भैंस को हटाने की कोशिश की। इस पर भैयाजी यादव ने लाठी से उसे मारने की कोशिश की। आवेश में आकर ओमप्रकाश ने अपने हाथ में मौजूद हथौड़ी से भैयाजी यादव के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सराहनीय भूमिका

इस हत्या का खुलासा और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे, एसआई नीलेश पोर्ते, एएसआई विजय शुक्ला, प्रआर मुनीम मर्सकोले, आरक्षक सचिन मेहरा, निकेश बाजनघाटे, आशीष प्रताप सिंह, अजय लोधी, राहुल सिंह, और अनिल यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button