इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेश

लव जिहाद का सरगना फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

मेडिकल के दौरान पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश में था

भोपाल। राजधानी के चर्चित लव जिहाद मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने उस वक्त गोली मार दी जब मेडिकल के दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला कर बहाने का प्रायः किया। घटना शुक्रवार देर रात की बताई गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि हिन्दू छात्राओं को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह के सरगना फरहान को पुलिस उसका मेडिकल करने के लिए अस्पताल लेकर आई थी। इसी दौरान फरहान ने पुलिस पर हमला कर फरार होने की कोशिश की। एकाएक इस तरह की हरकत से पुलिस के जवान हैरान थे। उन्होंने भागते हुए फरहान को पकड़ने को कोशिश की लेकिन वह झूमझटकी कर फिर भागने लगा ऐसे में पुलिस ने उसके पैरों को निशाना बनाकर गोली चला दी जो उसके एक पैर में लगी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौकेबपर पहुंच गए। फरहान को फिलहाल उपचार के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।
बेहद दुस्साहसी किस्म के फरहान को अपने किए पर कोई पछतावा या शर्म नहीं है। छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने को वह अपने धर्म में शबाब मानता है। उसने कई हिंदू लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था। आज लव जिहाद के कुचक्र के विरोध में पूरा भोपाल सड़कों पर उतरा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button