घर के अलग-अलग कमरों में बेचने के लिए रखी थी शराब

जबलपुर यश भारत। शहर में अवैध शराब का गोरख धंधा बेरोकटोक जारी है। जिस पर अंकुश लगाने में आबकारी विभाग तो नाकाम साबित हो रहा है लेकिन पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाहियां सामने आ रही है। इसी क्रम में शहर व ग्रामीण के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एमडी नागोतिया के निर्देश पर उक्त कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल ने बताया कि गत दिवस मुखबिर से सूचना मिली कि मांडवा बस्ती रामपुर के टेण्डर 2 ब्लाक एल 20/10 में अंकित रैकवार एवं मयूर बाल्मीक मिलकर भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बेच रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई टेण्डर 2 ब्लाक एल 20/10 में मयूर बाल्मीक मिला जिससे पूरा नाम पता पूछने पर अपना नाम मयूर बाल्मीक उम्र 23 वर्ष निवासी रामपुर छापर गोरखपुर बताया तलाशी लेने पर 2 अलग अलग कमरों 2 बोरियों में कुल 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 25 हजार रूपये की रखी मिली, उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर टेंडर 2 निवासी अंकित रैकवार द्वारा शराब मंगवाना बताते हुये अंकित रैकवार से मिलकर टेण्डर 2 ब्लाक एल 20/10 में रखकर बेचना बताया , अंकित रैकवार की तलाश करने पर मौके से छत की दीवार फांदकर भाग गया। आरोपी मयूर बाल्मीक के कब्जे सेे 300 पाव देशी शराब जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी अंकित रेैकवार की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपी मयूर बाल्मीक के विरूद्ध अवैध रूपयों की मांग कर मारपीट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आबकारी एक्ट के पूर्व से 14 अपराध पंजीबद्ध हैं।
इसी प्रकार थाना प्रभारी बरगी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि 1 तारीख की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिरैनी में रेल्वे ब्रिज के पास खिरैनी निवासी चवन्नी बर्मन भारी मात्रा में कच्ची शराब रखे बेेचने केे लिये खिरहनी रेल्वे ब्रिज के पास खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई खिरहनी रेल्वे ब्रिज झाड़ियोें के पास चवन्नी बर्मन प्लास्टिक की तीन कुप्पी रखे दिखा जो पुलिस को देखकर दौड़ लगाकर अंधेरे एवं झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया। तीनों कुप्पी में कुल 60 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 6 हजार रूपये की रखी मिली। जिसे जप्त करते हुये फरार आरोपी चवन्नी बर्मन के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी की तलाश जारी है।







