जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

शराब दुकान पथराव में घायल मैनेजर की मौत – रांझी और सिख समाज में शोक

जबलपुर यश भारत । थाना विजय नगर क्षेत्र की शराब दुकान पर 9 जून को हुए पथराव का मामला अब और गंभीर हो गया है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दुकान के मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू ने कई दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद आखिरकार अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वे हादसे के बाद से कोमा में थे और शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई।

Table of Contents

धार्मिक और सामाजिक कार्यों से भी जुड़े थे सग्गू

मृतक दिलीप सिंह सग्गू न केवल शराब दुकान के मैनेजर थे, बल्कि रांझी की मन्नत वाली महाकाली समिति में कोषाध्यक्ष भी थे। वे लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे। उनकी मौत की खबर फैलते ही पूरे रांझी क्षेत्र और सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई। लोग इसे समाज की अपूरणीय क्षति मान रहे हैं।

9 जून को हुआ था हमला

मामला 9 जून का है, जब विजय नगर क्षेत्र स्थित शराब दुकान पर अचानक 8 से 10 शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया था। इस दौरान दुकान में अफरा-तफरी मच गई और दिलीप सिंह सग्गू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे लगातार कोमा में रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button