जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पुरानी पेंशन आंदोलन के लिए लाखों कर्मचारी दिल्ली जाएंगे -गोविंद बिसेन

जबलपुर। मध्यप्रदेश सहित देश के शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी एक बार फिर अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रान्तीय महासचिव गोविंद बिसेन ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष श्री भरत पटेल के नेतृत्व में 9 नवंबर को जंतर -मंतर दिल्ली में आयोजित पुरानी पेंशन आंदोलन में प्रदेश भर के लाखों कर्मचारी आंदोलन में शरीक होंगे। इस आंदोलन को लेकर पूरे देश में शिक्षकों और कर्मचारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्री पटेल ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं एवं उनके नेतृत्व में प्रदेश से लाखों कर्मचारी दिल्ली जाएंगे।
पटेल ने बताया कि आंदोलन ऑल इंडिया एन पी.एस.एम्प्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.मंजीत सिंह पटेल की अगुवाई में हो रहा है, इससे पहले दिल्ली में कई बार बड़े-बड़े आंदोलन किए गए हैं । केंद्रीय कर्मचारी एवं सभी राज्यों के लाखों कर्मचारी अब इस आंदोलन में शामिल होंगे। दिल्ली आंदोलन में पुरानी पेंशन और आठवां वेतन की मांग प्रमुख होगी। संगठन के जबलपुर जिला अध्यक्ष शिव कुमार चौबे , संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत, जिला सचिव दीनानाथ चौधरी पटैल ने बताया कि इस बार दिल्ली की सड़कों पर भारी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी जुटेंगे । भरत पटेल ने बताया कि देश में यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि नेता चार-चार पेंशन का लाभ ले रहे हैं, जबकि शिक्षक, कर्मचारी और अर्धसैनिक बलों को एक भी पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा, जो वर्ग देश की नींव है, जो बच्चों को भविष्य दे रहा है और जो सीमा पर तैनात होकर अपनी जान कुर्बान कर देता है, उसे रिटायरमेंट के बाद सामाजिक सुरक्षा से वंचित रखना अन्याय है। फेडरेशन और संघ के डॉ अश्विनी कुमार, राजकुमार नाथ ,पं . शरद शुक्ला, अनिल मेहरा ,रामप्रताप चक्रवर्ती, अमृत यादव, अजय दुबे ,के.के.साहू, चंद्रभान कौरव, जय नागवंशी, संतोष मेहरा ,आशा कश्यप, मातवर सिंह,मनोज साहू, ताराचंद सेन, अरविंद तिवारी ,राकेश मिश्रा, आशीष उपाध्याय, शैलेश पंड्या,गुलब्धार बड़गैयां, अशोक चौरे, अशोक पटेल ,संदीप सोनी ,देवी पटेल, खरग राम पटेल, शिवकुमार शर्मा ,नारायण साहू, रवि केवट ,लखन दुबे ,शिवराम पटेल, राजा भैया चौकसे आदि ने देश-प्रदेश के सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वह अपने घरों से निकलकर लाखों की संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button