नोटों और ज्वैलरी से भरी तिजोरी में बैठा किंग कोबरा, हटाने पर किया हमला
तिजोरी में दिखा किंग कोबरा

नोटों और ज्वैलरी से भरी तिजोरी में बैठा किंग कोबरा, हटाने पर किया हमला
तिजोरी में दिखा किंग कोबरा
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की रूह कंपा दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किंग कोबरा सीधे तिजोरी में घुस गया और नोटों व सोने-चांदी के गहनों के ऊपर कुंडली मारकर बैठ गया।
लोगों के होश उड़ गए
आमतौर पर तिजोरी का इस्तेमाल लोग पैसे और ज्वैलरी सुरक्षित रखने के लिए करते हैं। लेकिन वीडियो देखकर हर किसी के जेहन में यही सवाल उठा कि आखिर इतना खतरनाक सांप तिजोरी में पहुंचा कैसे।
हटाने की कोशिश पर किया अटैक
वीडियो में साफ नजर आता है कि जब लोग किंग कोबरा को वहां से हटाने की कोशिश करते हैं, तो वह फन फैलाकर हमला कर देता है। तिजोरी में 500-500 रुपये के नोट और सोने के हार भी साफ दिखाई दे रहे हैं, जिनके ऊपर यह सांप बैठा हुआ है।
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों के होश उड़ गए। कई यूजर्स ने इसे देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा कि यह अब तक का सबसे खौफनाक वीडियो है। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि तिजोरी जैसी बंद जगह में सांप का पहुंचना चौंकाने वाला है।







