जबलपुरमध्य प्रदेश

कांचघर दशहरा जुलूस गोलीकांड

दोनों पक्षों के अज्ञात समर्थकों पर एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

जबलपुर। यशभारत। कांचघर दशहरा जुलूस के दौरान हुई हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के अज्ञात समर्थकों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की सूझबूझ से स्थिति शांतिपूर्ण रही, लेकिन अब आरोपियों की तलाश तेज हो गई है।

पुलिस बनी फरियादी

पुलिस ने स्वयं फरियादी बनकर बीएनएस की धारा 110 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर गोली चलाना आम जनता के बीच भय और दहशत का वातावरण पैदा करना है, जो गंभीर अपराध है।

सीसीटीवी और वीडियो खंगाले जा रहे

थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोनों पक्षों के उन समर्थकों को चिन्हित कर लिया जाएगा जिन्होंने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

प्रशासन सख्त, अतिरिक्त बल तैनात

घटना के बाद प्रशासन ने एहतियातन संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button