इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शाजापुर में कमलनाथ ने बीजेपी सरकार को घेरा: भगवान तक की मर्तियां खोखली बनाई

 

शाजापुर यशभारत। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने आज प्रदेश को घोटाला प्रदेश बनाकर रख दिया है। महाकाल लोक के निर्माण कार्य में घोटाला किया, भ्रष्टाचार करने में धर्म को भी नहीं छोड़ा। इस खोखली सरकार ने भगवान की मूर्तियां तक खोखली बनाई, देशभर में प्रदेश को कलंकित किया। किस प्रकार से सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध रूप से भूमि का डायवर्शन कर दिया गया 2028 में होने वाले सिंहस्थ से पहले ही जमीनों का लैंड यूज चेंज किया गया, इस प्रकार के घपले, घोटाले धर्म के नाम पर किए गए। पूरा देश देख रहा है कि हमारे तीर्थ स्थल भी भाजपा के राज में सुरक्षित नहीं है।

बेरोजग़ार नौजवानों की संख्या 40 लाख के पार
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रजिस्टर्ड बेरोजग़ार नौजवानों की संख्या 40 लाख को पार कर गई रजिस्ट्रेशन से नौजवानों का भरोसा उठ गया है। लगभग एक करोड़ नौजवान आज प्रदेश में बेरोजगार बैठा है। निवेशकों को आज मध्यप्रदेश पर विश्वास नहीं है, निवेश के लिए भरोसा सबसे ज्यादा आवश्यक है। निवेश तभी आएगा जब मध्यप्रदेश पर देश के निवेशकों को भरोसा हो।

किसानों के साथ अन्याय हो रहा है
हाल ही में राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लगी 17 घंटों तक आग लगी रही यह आग लगी या लगाई गई इस पर संदेह है। आज शाजापुर जिले की बात करें तो हमारे लहसुन, प्याज, टमाटर अन्य सब्जियां उगाने वाले किसानों के साथ क्या न्याय किया जा रहा है। क्या किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है?

कांग्रेस की भारी बहुमतों से जीत होगी
आज कितने प्रतिशत किसानों को समर्थन मूल्य मिल रहा है? आज मंडियों में किसानों को लंबी-लंबी लाइनों में क्यों लगना पड़ता है यह बड़ा प्रश्न है। प्रदेश में कांग्रेस की भारी बहुमतों से जीत होगी और सौदा करने अथवा सौदा करने की कोशिश करने वालों को इस बार जनता मौका देने वाली नहीं।

भाजपा का बिल्ला जेब में रखकर काम हो रहा है
पुलिस प्रशासन से तो में हमेशा कहता हूं कि पुलिस को अपनी वर्दी का सम्मान करना चाहिए, कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी का बिल्ला जेब में रखकर कार्य कर रहे हैं। मात्र चार-पांच महीने की बात है, ऐसे लोगों पर कार्यवाही अवश्य करेंगे। ग्वालियर चंबल क्षेत्र की आज बात करें तो 10 महीने पहले नगरीय निकाय चुनाव हुए हैं, ग्वालियर में कांग्रेस का महापौर बना, मुरैना में कांग्रेस का महापौर बना। आज सभी संभागों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

झूठी घोषणाओं पर भरोसा नहीं करता
कांग्रेस के जिस कार्यकर्ता ने 18 वर्षों तक कांग्रेस का झंडा थामे रखा वह आज इस बात को अच्छी तरह जानता है कि यह चुनाव किस प्रकार से उनका और प्रदेश का भविष्य तय करेगा। मैं झूठी घोषणाएं करने में और वादे करने में भरोसा नहीं करता।अकेले शाजापुर में हमने 92 हजार किसानों का कर्ज माफ किया था, कृषि क्षेत्र जैसे हमारा अकोदिया मंडी है ऐसे क्षेत्रों को हम सबसे ज्यादा तरजीह देने का कार्य करेंगे, ताकि प्रदेश के अन्नदाता को समृद्ध बना सकें।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button