भोपालमध्य प्रदेश

कल्पना नगर का कम्यूनिटी हॉल कब्जे से मुक्त, निगम की कार्रवाई

कल्पना नगर का कम्यूनिटी हॉल कब्जे से मुक्त, निगम की कार्रवाई

भोपाल, यश भारत । नगर निगम ने कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल को लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। इस कम्यूनिटी हॉल पर कब्जा कर मदरसे का संचालन किया जा रहा था। कॉलोनीवासियों की शिकायत के बाद निगम अमले ने कार्रवाई करते हुए भवन को खाली कराया।

नगर निगम के जोन क्रमांक 15 के अमले और अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 64 के अंतर्गत कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल को कब्जे से मुक्त कराया।

बताया गया है कि कम्यूनिटी हॉल में मदरसे का संचालन किए जाने को लेकर कॉलोनीवासियों ने निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला संज्ञान में आने पर जोन क्रमांक 15 के जोनल अधिकारी ठाकुर सिंह ने मदरसा संचालिका रूशदा सुल्तान को कम्यूनिटी हॉल खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था।

नोटिस के बावजूद मदरसा संचालिका द्वारा भवन से सामान नहीं हटाया गया। इसके बाद निगम के जोनल अमले और अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कम्यूनिटी हॉल को खाली कराकर कब्जे से मुक्त कराया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button