जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जून की शुरुआत भी गर्मी बादल और उमस के बीच, नौतपा का आखिरी दिन भी ऐसे ही बीत गया

नितिन गौतम

जबलपुर यश भारत। मई महीने की तरह ही जून महीने की शुरुआत भी उमस गर्मी और बादलों की आहट के साथ हुई। 1 जून को जहां सुबह के वक्त धूप के कारण गर्मी और उमस का वातावरण बना रहा वहीं दोपहर बाद फिर बादलों की आहट दिखाई दी और उमस भी बढी। सोमवार सुबह को भी मौसम आमतौर पर खुला रहा लेकिन गर्मी और उमस का असर बरकरार रहा। बीते महीने की 25 तारीख से शुरू हुए नौतपा का सोमवार को आखिरी दिन था नौतपा के यदि बीते नौ दिनों की बात करें तो एक भी दिन पारा 40 डिग्री तक नहीं पहुंचा। नौतपा की पहले दिन 25 तारीख को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.02 डिग्री दर्ज हुआ था जबकि 26 तारीख को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। 27 तारीख को अधिकतम तापमान 38.5 और और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था 28 तारीख को भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही और अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज हुआ था। 29 तारीख को अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया 30 तारीख को पारा 38 पर पहुंचा और न्यूनतम तापमान 25.4 रहा। 31 तारीख को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और यह 37.02 डिग्री दर्ज किया गया। जून महीने की शुरुआत की बात करें तो 1 जून को अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री के रिकार्ड किया गया। 2 जून को सुबह न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री और आद्रता 49 प्रतिशत रही। जबकि अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि यदि बीते साल 2 जून की बात करें तो उस दिन अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि बीते साल 1 जून को तापमान 44 डिग्री रिकार्ड किया गया था जिसकी तुलना में इस साल का तापमान काफी कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button