देशभोपाल

जयपुरः हाईटेंशन लाइन छूने से बस में लगी भीषण आग; 3 श्रमिकों की मौत, 12 से ज्यादा झुलसे

जयपुरः हाईटेंशन लाइन छूने से बस में लगी भीषण आग; 3 श्रमिकों की मौत, 12 से ज्यादा झुलसे
​भोपाल, यशभारत: जयपुर ग्रामीण जिले के शाहपुरा उपखण्ड के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। टोडी गांव के पास ईंट भट्टे पर जा रही मजदूरों से भरी एक निजी बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई।
​लाइन के संपर्क में आते ही बस में तेज करंट दौड़ा और भीषण आग लग गई। इस भयावह घटना में मौके पर ही तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें पिता और पुत्री शामिल हैं। हादसे में लगभग 12 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
सिलेंडर फटने से आग हुई विकराल
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार श्रमिक दिवाली मनाकर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से प्राइवेट बस बुक करके लौट रहे थे। बस की छत पर रखा सामान हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे आग भड़की। बताया जा रहा है कि बस में गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें आग लगने से धमाके हुए और आग तेजी से फैल गई।
​ घायलों को जयपुर रेफर
​हादसे की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस, प्रशासनिक टीम और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे।
​घायलों को तुरंत शाहपुरा उपजिला अस्पताल ले जाया गया।
​डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया है।
​जांच के आदेश और मुआवजे की घोषणा
​प्रारंभिक जांच में हाईटेंशन लाइन के अत्यधिक नीचे होने और बस चालक की लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है और ईंट भट्टा संचालक व बस चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
​जिला प्रशासन ने इस दुखद हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने के निर्देश दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और राज्य में लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button