इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

स्वच्छ सर्वेक्षण में जबलपुर बनेगा  नंबर-1, फूलों से बना दिया गुलाल

अगरबत्ती और जैविक खाद निगम की नई पहल

स्वच्छ सर्वेक्षण में जबलपुर बनेगा  नंबर-1, फूलों से बना दिया गुलाल

अगरबत्ती और जैविक खाद निगम की नई पहल

जबलपुर, यश भारत। स्वच्छता और नवाचार की दिशा में नगर निगम जबलपुर ने एक और बड़ी पहल की है। अब जबलपुर के प्रमुख मंदिरों में चढ़ाए गए फूल कचरे में नहीं जाएंगे, बल्कि इन्हीं फूलों से हर्बल गुलाल, रंगोली, अगरबत्ती और जैविक खाद तैयार की जाएगी।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने कहा कि यह पहल धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगी और स्वच्छ सर्वेक्षण में जबलपुर को नंबर-1 बनाने की दिशा में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि पहले मंदिरों का निर्माल्य खुले स्थानों या जलस्रोतों में फेंक दिया जाता था, जिससे प्रदूषण फैलता था। अब नगर निगम द्वारा फूलों को एकत्र कर बलदेवबाग स्थित कंपोस्ट प्लांट में प्रोसेस किया जा रहा है।

नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने कहा कि इस तरह के नवाचारों से स्वच्छता अभियान को नई गति मिलेगी।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार जनभागीदारी के साथ जमीनी स्तर पर बेहतर प्रयास किए जाएंगे।
फूलों को प्राकृतिक विधि से सुखाकर, बारीक पीसकर और एसेंशियल ऑयल की सुगंध के साथ पूरी तरह रसायन-मुक्त गुलाल तैयार किया जा रहा है, जो पर्यावरण और त्वचा दोनों के लिए सुरक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button