जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: शेयर मार्केट में 500% रिटर्न का लालच देकर 2.27 करोड़ की ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार

जबलपुर। निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ जबलपुर की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक महिला से 2 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।

क्या है पूरा मामला?

जबलपुर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात जालसाजों ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। ठगों ने 5% दैनिक रिटर्न और लॉन्ग टर्म में 500% तक रिटर्न का वादा किया था। इतना ही नहीं, ‘बल्क ट्रेडिंग’ और सस्ते दर पर शेयर दिलाने के नाम पर महिला से कुल 2.27 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने थाना अपराध में धारा 05/2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

श्रीनगर और सहारनपुर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (IPS) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबिश दी और दो मुख्य आरोपियों को दबोचा:

  1. नसीर एहमद शेख (55 वर्ष): निवासी बांदीपुर, जम्मू-कश्मीर।

  2. मोहम्मद अजहर (25 वर्ष): निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने ठगी की राशि में से 45 लाख रुपये सीधे अपने खातों में मंगवाए थे, जिसे बाद में मुख्य सरगना के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है।

इन अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेंद्र सिंह और उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को के नेतृत्व वाली टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम में उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी, उषा विश्वकर्मा, एएसआई अशोक मिश्रा, आरक्षक मनोज चौधरी और जितेंद्र राऊत शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button