जबलपुर में पहली बार Golf फेस्टिवल, देशभर से आएंगे गोल्फ प्लेयर्स
एक्टर रणदीप हुड्डा भी होंगे शामिल

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर में पहली बार गोल्फ का महाकुंभ होने जा रहा है मतलब गांव से लेकर गोल्फ तक. यह आयोजन जबलपुर के आर्मी एरिया एप्टा में होगा. जहां आर्मी जवानों के बीच मैराथन होगी. वहीं, बच्चों को गोल्फ की ट्रेनिंग भी मिलेगी. यह जबलपुर के इतिहास का पहला मौका होगा, जब जबलपुर गोल्फ की मेजबानी करेगा. जिसमें देशभर से गोल्फ के खिलाड़ी सहित आर्मी के जवान शामिल होगें. गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी आर्यवीर आर्या ने बताया यह महोत्सव महज टूर्नामेंट नहीं बल्कि जुनून को सेलिब्रेट करने का मौका है और गोल्फ जैसे शानदार खेल को नई ऊंचाइयां तक ले जाने का एक प्रयास है. उन्होंने बताया जबलपुर का आर्मी कैंपस गोल्फ के लिए जाना जाता है. जहां 8 और 9 नवंबर को गोल्फ महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें आर्मी के जवान शामिल होंगे.
देश के जवानों की होगी रनिंग, बच्चे भी दौड़ेंगे
उन्होंने बताया प्रोग्राम के दौरान देश के जवानों की रनिंग होगी और इस रनिंग में बच्चे भी दौड़ेंगे. मेगा प्लांटेशन भी होगा. जहां देश के जवान प्लांटेशन करेंगे. इसके अलावा बच्चों को गोल्फ के विषय में जानकारी और ट्रेनिंग भी दी जाएगी. जहां बच्चे स्क्रीन की दुनिया से हटकर फिजिकल दुनिया की ओर मूवमेंट करें. जो बच्चों की हेल्थ के लिए जरूरी है. खास बात यह इस कार्यक्रम में वीर नारियों का भी सम्मान होगा. उन्होंने बताया इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा भी शिरकत करेंगे.






