जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

रसोई गैस की 50% बचत कम करना है आसान, एक्सपर्ट ने बताए 10 तरीके

ज्यादा दिन तक चलेगा गैस सिलेंडर

 

reduce LPG consumption

रसोई गैस की बढ़ती कीमतें और डिमांड हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी समझदारी से आप अपने गैस सिलेंडर को दोगुने समय तक चला सकते हैं? फूड ब्लॉगर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट नंदिता अय्यर नंदिता अय्यर ने रसोई में गैस बचाने के कुछ वैज्ञानिक और सटीक तरीके शेयर किए हैं, जिनसे ईंधन की खपत को लगभग 50% तक कम किया जा सकता है।

अक्सर लोग अनजाने में गलत बर्नर का चुनाव या खुले बर्तनों में खाना पकाकर काफी गैस बर्बाद कर देते हैं। प्रेशर कुकर का सही इस्तेमाल, दालों को भिगोना और बर्नर की नियमित सफाई जैसे छोटे बदलाव न केवल आपके पैसे बचाते हैं, बल्कि खाना पकाने के समय को भी घटाते हैं। नंदिता अय्यर की 10 टिप्स रसोई को स्मार्ट और किफायती बनाने में मदद करती हैं।

प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल

प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल

खाना पकाने के लिए प्रेशर कुकर सबसे अच्छा है। दाल और सख्त सब्जियां पकाने के लिए खुले बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, तो गैस बहुत ज्यादा खर्च होती है। कुकर के अंदर का दबाव खाने को बहुत कम समय में गला देता है। कुकर का सही इस्तेमाल करने से खाना 30% से 70% जल्दी पकता है। इससे न सिर्फ आपकी कीमती गैस बचती है, बल्कि किचन में बिताया जाने वाला समय भी काफी कम हो जाता है।
अनाज को पहले से भिगोना

अनाज को पहले से भिगोना

पकाने से पहले दाल, राजमा, छोले और चावल को पानी में भिगोना गैस बचाने का सबसे आसान तरीका है। भिगोने से दाने नरम हो जाते हैं और वे आंच पर जाते ही जल्दी गलने लगते हैं। जैसे राजमा को रात भर भिगोने से वह बहुत कम समय लेता है। भीगे हुए अनाज को पकाने में 30% से 50% कम ईंधन लगता है। यह न केवल गैस बचाता है, बल्कि भिगोने से अनाज में मौजूद जरूरी पोषक तत्व भी शरीर को आसानी से मिल जाते हैं।

बर्नर और बर्तन का सही कॉम्बिनेशन

बर्नर और बर्तन का सही कॉम्बिनेशन

अक्सर हम छोटे बर्तन के लिए भी बड़ा बर्नर जला देते हैं, जिससे आंच बर्तन के किनारों से बाहर निकलकर बर्बाद होती है। याद रखें कि अगर बर्तन छोटा है, तो बर्नर भी छोटा ही इस्तेमाल करें। गैस की लौ हमेशा बर्तन के तल के दायरे के अंदर ही रहनी चाहिए। बड़े बर्नर का उपयोग केवल भारी कुकर या बड़े पतीले के लिए करें। बर्नर का सही सही कॉम्बिनेशन गैस की खपत को काफी हद तक कंट्रोल करता है।

ढक्कन लगाकर पकाना

ढक्कन लगाकर पकाना

खुले बर्तन में खाना पकाना गैस की सबसे बड़ी बर्बादी है क्योंकि इसमें भाप के साथ गर्मी बाहर निकल जाती है। हमेशा कड़ाही या पतीले पर ढक्कन लगाकर ही खाना पकाएं। ढक्कन लगाने से बर्तन के अंदर भाप का दबाव बनता है और गर्मी अंदर ही कैद रहती है, जिससे खाना बहुत तेजी से पकता है। इस छोटे से बदलाव से आप लगभग 20% से 25% तक ईंधन बचा सकते हैं। यह तरीका नमी को भी बरकरार रखता है जिससे खाना स्वादिष्ट बनता है।

सब्जियों की छोटी कटिंग

सब्जियों की छोटी कटिंग

सब्जियों को काटने का तरीका आपकी गैस की बचत तय करता है। सब्जियां जितनी छोटी और एक समान आकार की कटी होंगी, वे उतनी ही जल्दी पकेंगी। छोटे टुकड़ों का सरफेस एरिया बढ़ जाता है, जिससे गर्मी उनके अंदर तक तेजी से पहुंचती है। उदाहरण के लिए, आलू के बड़े टुकड़ों को उबलने में ज्यादा समय लगता है, जबकि छोटे क्यूब्स जल्दी गल जाते हैं। खाना बनाने से पहले सब्जियों को सही ढंग से काटना एक स्मार्ट कुकिंग आदत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button