संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों के अंशदान व CPF राशि में गड़बड़ी
कर्मचारियों का आक्रोश, अधिष्ठाता से निष्पक्ष जांच की मांग

संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों के अंशदान व CPF राशि में गड़बड़ी
कर्मचारियों का आक्रोश, अधिष्ठाता से निष्पक्ष जांच की मांग
जबलपुर,, यश भारत नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में आज विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों ने अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने वर्ष 2007 से की जा रही CPF राशि की कटौती और 1 अगस्त 2018 से लागू NPS अंशदान में गंभीर गड़बड़ी पर कड़ा असंतोष जताया। कर्मचारियों का आरोप है कि संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों के CPF और NPS खातों में वह पूरी राशि जमा नहीं हुई, जो उनकी वेतन पर्चियों से नियमित रूप से काटी गई थी। जबकि इसी संस्था की अन्य स्थापनाओं में कार्यरत कर्मचारियों के खातों में संपूर्ण राशि समय पर जमा कर दी गई। इस असमानता से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

कर्मचारियों की मुख्य मांगें:
इस वित्तीय अनियमितता की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। जिन कर्मचारियों की CPF एवं NPS राशि खातों में जमा नहीं हुई है, उसे तत्काल ब्याज सहित भुगतान किया जाए। जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर संघ के अजय दुबे, सुनीला इशादीन, विजय तिवारी, राजू मस्के, घनश्याम पटेल, वैभव पटेल, विनोद सिंह, विपिन पीपरे, साहिल सिद्दीकी, शैलेन्द्र, रविंद्र राय, राजेंद्र वट्टी, कन्हैया लाल, रमेश उपाध्याय, ब्रज पुनासे, प्रशांत श्रीवास्तव, मोनिका प्रजापति, प्रमोद कुमार, वर्षा विश्वकर्मा, अमिता झा, पारीशा सिंह, अंशु कांद्रा, अमित विश्वकर्मा, संतराम मरावी, रंजीत, लक्ष्मी लोधी, मंजू पटेल, राजू बाल्मिक, सेवाराम बडकारे, हेमराज विश्वकर्मा, कमलेश बेचने, विकास डहरिय, हेमंत पांडे तथा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।






