भोपालमध्य प्रदेश

IPS अधिकारियों ने मैदान में आजमाया हाथ: शंभाला रिजॉर्ट में सजी पिकनिक, CPR की बारीकियां भी सीखीं

IPS अधिकारियों ने मैदान में आजमाया हाथ: शंभाला रिजॉर्ट में सजी पिकनिक, CPR की बारीकियां भी सीखीं

भोपाल, यशभारत। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) संघ समागम के दूसरे दिन आज खाकी की सख्ती से दूर अधिकारियों का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। शंभाला रिजॉर्ट में आयोजित पिकनिक में आईपीएस अधिकारियों और उनके परिजनों ने न केवल खेलकूद का आनंद लिया, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया।

चार टीमों में बंटे अधिकारी, रस्साकशी में दिखा दम सुबह की शुरुआत खेलकूद और मनोरंजक स्पर्धाओं के साथ हुई। सामंजस्य और टीम वर्क को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों और उनके परिवारों को रेंडम आधार पर ब्लू, रेड, ग्रीन और येलो टीमों में बांटा गया था। स्पर्धाओं के दौरान मैदान पर जोश और उत्साह का माहौल रहा। अधिकारियों ने रस्साकशी (टग ऑफ वॉर), हूल्ला हूप, फन अंताक्षरी और बलून गेम जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बच्चों ने किया जमकर आनंद कार्यक्रम में बच्चों के लिए भी विशेष स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बच्चों के खेल और उनकी खिलखिलाहट ने पूरे समागम को और अधिक जीवंत और यादगार बना दिया। परिजनों के साथ आए बच्चों ने रिजॉर्ट की खुली वादियों में विभिन्न खेलों का लुत्फ उठाया।

मनोरंजन के साथ जीवन रक्षक प्रशिक्षण इस आयोजन की खास बात यह रही कि केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि ‘लर्निंग’ पर भी ध्यान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों के लिए CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का एक विशेष प्रशिक्षण और डेमो सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में आपातकालीन स्थितियों में किसी की जान बचाने की महत्वपूर्ण तकनीक सिखाई गई।
पारिवारिक मेल-मिलाप का संगम दिन भर चली गतिविधियों के बाद सभी अधिकारियों और उनके परिवारजनों ने एक साथ बैठकर दोपहर का भोजन (लंच) किया। इस पिकनिक ने न केवल अधिकारियों के बीच आपसी संबंधों को प्रगाढ़ किया, बल्कि ड्यूटी के तनावपूर्ण माहौल से हटकर अपनों के साथ सुकून के पल बिताने का मौका भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button