
एनएससीबी मेडिकल कॉलेज के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस मनाया गया
जबलपुर,यशभारत। International Childhood Cancer Day के अवसर पर State Cancer Institute में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल कैंसर से जूझ रहे मरीजों, कैंसर विजेताओं (सर्वाइवर्स), उनके परिजनों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे “कैंसर वॉरियर्स” ने नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दीं और पोस्टर मेकिंग गतिविधियों के माध्यम से कैंसर जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।

डॉ. श्वेता पाठक ने स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट जबलपुर में उपचार प्राप्त कर रहे बच्चों के आंकड़ों की जानकारी साझा की और कहा कि बाल कैंसर की समय पर पहचान एवं उपचार से बेहतर जीवन दर संभव है। उन्होंने अभिभावकों से लक्षणों के प्रति सजग रहने की अपील की।

संस्थान की टीम ने एनजीओ Cankids…Kidscan के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम डॉ. लक्ष्मी सिंगोटिया, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. ऋचा शर्मा, डॉ. शामिख रजा, डॉ. मोनिका लाजरस, डॉ. अर्पण मिश्रा, डॉ. योगेश तिवारी, डॉ. सनंदन पटेल, डॉ. ललित पटेल, डॉ. जया उपाध्याय, डॉ. नैन्सी साहू एवं डॉ. आशा तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ एवं एनजीओ कार्यकर्ताओं का भी सराहनीय सहयोग रहा।







