इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में 7 से 9 नवम्बर तक
(वीएफजे) स्टेडियम ग्राउंड, जबलपुर, मध्यप्रदेश में होगा।

इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में 7 से 9 नवम्बर तक
जबलपुर। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल) एवं भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के संयुक्त तत्वावधान में इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 7 से 9 नवम्बर 2025 तक व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) स्टेडियम ग्राउंड, जबलपुर, मध्यप्रदेश में होगा।
इस कॉन्क्लेव की थीम स्वदेशीकरण को सशक्त बनाना: वेंडर डेवलपमेंट, प्रदर्शनी और बी2बी बैठकें निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य देश में रक्षा वाहन विनिर्माण के क्षेत्र में स्वदेशी तकनीकों को बढ़ावा देना और उद्योग जगत के साथ साझेदारी को प्रोत्साहित करना है। कॉन्क्लेव का मुख्य फोकस रक्षा वाहन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना: नवाचार, सहयोग और भविष्य के लिए तैयार क्षमताएं तथा रक्षा वाहन विनिर्माण में स्वदेशीकरण और तकनीकी प्रगति में तेजी लाना: एमएसएमई और उद्योग साझेदारी को सशक्त बनाना पर होगा।इस आयोजन में रक्षा मंत्रालय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी डीपीएसयू निजी उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधि एक साथ आएंगे। वे रक्षा वाहन पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े नवीनतम विकास, अवसरों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।







