इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ऑस्कर रेड कार्पेट पर भारतीय शिल्प की चमक: स्वदेश की ज्वेलरी में दिखी परंपरा और आधुनिकता का संगम

  जबलपुर,यशभारत।

ऑस्कर रेड कार्पेट पर भारतीय शिल्प की चमक: स्वदेश की ज्वेलरी में दिखी परंपरा और आधुनिकता का संगम

जबलपुर,यशभारत।हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित समारोह Academy Awards (ऑस्कर) के रेड कार्पेट पर इस बार भारतीय कारीगरी की खास चमक देखने को मिली। लग्ज़री ब्रांड Swadesh की शानदार ज्वेलरी ने अंतरराष्ट्रीय सितारों के लुक को और भी खास बना दिया।

स्टाइलिस्ट Law Roach ने रेड कार्पेट पर स्वदेश का एक आकर्षक ब्रोच पहना, जिसकी डिज़ाइन आर्ट डेको युग की ज्यामितीय शैली से प्रेरित है। यह डिज़ाइन मुंबई के प्रतिष्ठित Eros Building की स्थापत्य भाषा को भी दर्शाता है, जहां स्वदेश का फ्लैगशिप स्टोर स्थित है। सुनहरे फ्रेम में जड़ा गहरा लाल रूबी इस ब्रोच का केंद्र है, जिसके चारों ओर बेहद सटीक तरीके से जड़े हीरे इसकी चमक को और बढ़ाते हैं।

इस ब्रोच के हर हीरे को भारत के अनुभवी ज्वेलरी कारीगरों ने हाथ से जड़ा है। पीढ़ियों से चली आ रही इस कारीगरी की बारीकियां इस डिजाइन में साफ झलकती हैं। रूबी का गहरा रंग और हीरों की चमक मिलकर इस ज्वेल को आधुनिक होने के साथ-साथ पारंपरिक भी बनाते हैं।

इसी रेड कार्पेट पर सिंगर Brandi Carlile और अभिनेत्री Catherine Shepherd ने भी स्वदेश की ज्वेलरी पहनकर भारतीय शिल्प को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया।

ब्रैंडी कार्लाइल ने “पेटल प्रिज़्म ब्रोच” पहना, जिसकी प्रेरणा सूरजमुखी के फूल की प्राकृतिक ज्यामिति से ली गई है। गोल्ड में बने इस ब्रोच के केंद्र में ओवल-कट पन्ना जड़ा है, जिसके चारों ओर पावे-सेट हीरे खुले सेटिंग में लगाए गए हैं ताकि रोशनी आसानी से पत्थरों के बीच से गुजर सके। इस ज्वेलरी को तैयार करने में तेलंगाना के मास्टर कारीगरों को 100 से अधिक घंटे लगे, जिनकी गोल्डस्मिथ परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है।

वहीं कैथरीन शेफर्ड ने बेहद लचीले डिजाइन वाला डायमंड नेकलेस पहना, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह कपड़े की तरह मुलायम और बहता हुआ दिखे। इसकी आर्टिकुलेटेड संरचना पंख की नाजुक बनावट से प्रेरित है, जिससे नेकलेस के हर हिस्से में सहज मूवमेंट दिखाई देता है। इसमें हाथ से जड़े हीरों की निरंतर रिबन-जैसी श्रृंखला है, जो विक्टोरियन शैली की झलक के साथ एंटीक रोमांस का एहसास कराती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button