स्वदेशी से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा – मुख्यमंत्री

स्वदेशी से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा – मुख्यमंत्री
– स्वदेशी जागगरण सप्ताह के तहत राज्यस्तरीय
कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भोपाल यशभारत। त्योहारों पर हम कोई भी खरीददारी करें स्वदेशी से ही करें। स्वदेशी से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा। महात्मागांधी हों या पंडित दीन दयाल उपाध्याय उन्होंने स्वदेशी को ही अपनाया। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को रवींद्र भवन में आयोजित स्वदेशी जागरण सप्ताह के तहत राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं। आजादी के पहले महात्मागांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई और स्वदेशी को अपनाया है। यह सौभाग्य की बात है कि पंडित उपाध्याय की जयंती है। दीनदयाल एकात्मवाद और मानववाद के प्रणेता थे। महात्मागांधी हों या पंडित उपाध्याय स्ववालंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में काम किया। आत्मनिर्भरता से ही देश आगे बढ़ेगा और वृक्ष बनेगा। स्वदेशी का भाव लेकर पंडित दीनदयाल चले थे। जिसकी ताकत है कि देश में आत्मनिर्भरता आई है। मुख्यमंत्री ने रामायण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा था कि लंका जीतने के बाद जब लक्ष्मण ने भगवान राम से कहा था कि सोने की लंका का उपभोग किया जाना चाहिए इस पर श्रीराम ने कहा था कि हमारी जन्म भूमि की तुलना कोई नहीं कर सकता। जन्मभूमि से प्रेम करना सीखें।







