इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव; इंदौर और MP को अवार्ड:राष्ट्रपति ने की तारीफ; CM बोले- जो इंदौर आता है यहीं का हो जाता है..

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2022 में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर में हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त हर्षिका सिंह और स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह को सम्मानित किया। इंदौर को देश की नंबर वन स्मार्ट सिटी के साथ अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, सेनिटेशन सहित अन्य श्रेणियों में पहला स्थान व तीन अन्य श्रेणियों में दूसरा स्थान मिला है। मध्य प्रदेश को भी नंबर 1 स्टैट का अवार्ड दिया गया है। राष्ट्रपति मूर्मु ने संबोधन की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ काम के लिए इंदौर की तारीफ की। उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों को भी शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी मंच पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अवार्ड सेरेमनी के बाद कहा कि ‘भारत की परंपरा रही है कि अतिथि देवो भव:। आप सब हमारे मेहमान हैं। इंदौर हमारे सपनों का शहर है।

इंदौर की तारीफ में कविता पढ़ते हुए शिवराजसिंह ने कहा-

मां अहिल्या का शहर है इंदौर। हमारे सपनों को दौर है इंदौर।

सफाई में नंबर वन स्मार्ट सिटी का सिरमौर है इंदौर।

इसके पकवानों की खुशबू हमें खींच लाए। इसके पोहे जलेबी जी ललचाए।

इसकी गलियों-गलियों का स्वाद बेजोड़ है, ये इंदौर है।

मालवा का चंदन है। हमारा अभिनंदन है।

इसके जैसा न कोई है, ये इंदौर है।

इंदौर में न कोई पूरब का न कोई पश्चिम का रहता है। जो इंदौर आता है वो इंदौर का ही हो जाता है। जैसे दूध में शकर घुल जाता है।

चाहे आप 56 दुकान चले जाएं चाहे सराफा चले जाएं। चाहे राजवाड़ा चले जाएं, इंदौर सबको अपनाता है।

Related Articles

Back to top button