नरसिंहपुर में कृषि समागम मेले का उद्घाटन: नरसिंहपुर जैसा कार्यक्रम हर प्रांत में होना चाहिए-उपराष्ट्रपति

भोपाल यशभारत। नरसिंहपुर में तीन दिवसीय कृषि कार्यक्रम के उदघाटन मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि नरसिंहपुर में आयोजित हो रहा है ये कार्यक्रम में देश के हर प्रांत में होना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने सांसद उदयप्रताप सिंह के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि इनकी वजह से मेरा लगाव नरसिंहपुर से बहुत ज्यादा है। उपराष्ट्रपति ने भरे मंच से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया को समझ में आ गया है कि ऑपरेशन सिंदूर का लोहा पूरा विश्व ने माना है, इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ जो ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हुआ। ऑपरेशन सिंदूर से पूरे विश्व को बता दिया गया है कि भारत कमजोर नहीं है। आज भारत चौथी अर्थ व्यवस्था में है हमने सारे बड़े देशों को पीछे छोडकर आगे बढ़े हैं।
सीएम बोले- 1300 करोड़ के कृषि उद्योग आकार लेंगे
तीन दिवसीय कृषि उद्योग समाज कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 2002-03 से आज तक एक लाख 32 हजार रुपए प्रति व्यक्ति आय हुई है। आने वाले समय में बिजली बिल से मुक्ति मिल जाएगी। 32 लाख किसानों को सोलर पंप देने की योजना लागू की है। यहां प्रदर्शनी के माध्यम से आधुनिक कृषि यंत्र आए हैं। फसल का उत्पादन बढ़ेगा। सीएम ने कहा कि कृषि आधारित फूड प्रोसेसिंग कम है। इसी के उद्देश्य से किसान मेला चालू किए हैं। इसी सिलसिले में तीन दिन तक प्रदर्शनी लगेगी। किसानों को सब्सिडी के माध्यम से जो यंत्र चाहेंगे, सरकार देगी। नरसिंहपुर में 102 हेक्टेयर में नए कृषि आधारित फूड पार्क तैयार किया जा रहा है। 1300 करोड़ से ज्यादा के उद्योग के नए संकल्प लेकर आकार लेंगे। किसान को 5 रुपए में परमानेंट बिजली कनेक्शन देने का निर्णय किया है। किसानों को पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं है। बंटवारा, रजिस्ट्री और नामांतरण को ऑनलाइन किया गया है। पूरे प्रदेश में किसान मेले लगाए जाएंगे। इसके बाद सीहोर के पास 12दृ13 अक्टूबर को बड़ा मेला लगाया जाएगा। नरसिंहपुर में आज से तीन दिवसीय कृषि उद्योग समाज कार्यक्रम का पहले दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद हैं।
86 विकास कार्यो का लोकार्पण
इस दौरान उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री 116 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 86 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इसमें 69 करोड़ के 71 कार्यों का लोकार्पण और 46 करोड़ से अधिक लागत के 15 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।कृषि उद्योग समागम 2025’ का उद्देश्य प्रदेश की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन से जोड़ते हुए निवेश, नवाचार और नौकरियों के नए द्वार खोलना है।







