जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आने वाले दिनों में 39 से 41 डिग्री के बीच रहेगा तापमान, कटी फसलों को रखें सुरक्षित स्थान पर

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर यश भारत। अधिकतम तापमान फिलहाल 40 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। आने वालेपांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच ही रहने की संभावना स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी ने व्यक्त की है। इन पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 22 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि हवाओं के पश्चिमी होने के कारण गर्मी का अहसास कुछ ज्यादा ही है। वर्तमान मौसम के संबंध में जानकारी देते हुए मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज हुआ था जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। इसकी पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया था। फिलहाल मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है और वर्तमान में चलने वाली हवाओं की दिशा पश्चिमी है और रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटा है।

फसलों को लेकर सलाह

मौसम विशेषज्ञ डीके तिवारी ने वर्तमान मौसम में किसानों के लिए सामायिक सलाह भी दी है उन्होंने कहा कि किसान अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। इसके अलावा गर्मी की जो फसल और सब्जियां तथा फलों की खेती करने वालों को सलाह दी गई है कि वे सुबह और शाम के वक्त आवश्यकता के अनुसार पानी देकर सिंचाई करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu