दो लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

दो लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार
भोपाल, यशभारत: राजधानी के सूखीसेवनिया थाना इलाके से एक ऑटो में ले जाई जा रही करीब रु2 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र के पिपलिया जाहीर पीर के पास मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अवैध शराब लेकर ऑटो में आ रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की और ऑटो को रोककर तलाशी ली। इस दौरान ऑटो से अंग्रेजी शराब की 120 बोतलें और 50 क्वाटर बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग रु2 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से शराब तस्करी कर रहे छह आरोपियों – शाहरुक, आदित्य, लक्की, रोहित, अंकित और नीरज को हिरासत में ले लिया।
वही पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि यह अवैध शराब कहाँ से लाई जा रही थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।







