जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इनोवा कार में अवैध शराब की खेप पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार  

1008 पाव देशी शराब जप्त

इनोवा कार में अवैध शराब की खेप पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार  

1008 पाव देशी शराब जप्त

जबलपुर। एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध शराब माफिया पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पाटन थाना क्षेत्र की नुनसर चौकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1008 पाव देशी शराब से भरी इनोवा कार (एमपी 21 बीए 0328) पकड़ी है। पुलिस ने कार चालक ब्रजेन्द्र शकवार को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मुखबिर सूचना पर बेनीखेड़ा तिराहे पर पुलिस ने घेराबंदी की। इनोवा कार पुलिस को देखकर तेजी से आरछा रोड की ओर भागी, लेकिन आरछा पुलिया के पास पकड़ ली गई। तलाशी में 21 कार्टूनों में भरी देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 800 रुपए बताई जा रही है।पुलिस ने शराब और इनोवा वाहन को जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button