जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आंखों में दिखे ये 5 संकेत, तो समझ जाइए खराब हो रही हैं Kidney

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

किडनी हमारे शरीर का वह अंग है, जो शरीर को अंदर से साफ रखता है। किडनी डिटॉक्सिफिकेशन के काम के लिए जाना जाता है, यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे माना जा सकता है कि किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसमें खराबी होने पर किडनी की फंक्शनिंग प्रभावित हो सकती है। जब भी शरीर का कोई अंग डैमेज होने लगता है, तो कुछ लक्षण दिखते हैं। क्या आप जानते हैं हमारी आंखें भी किडनी डैमेज का संकेत देती हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

किडनी डैमेज के संकेत

1. रेटिनल हेमोरेज

यह आंखों की एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आंखों की नसों में खून का रिसाव (Leak) होने लगता है। यह अमूमन हाई बीपी वाले मरीजों के साथ होता है, यदि उनकी आंखों के सफेद भाग में ऐसे संकेत दिखाई दें, तो यह किडनी डैमेज का संकेत है।

2. कॉटन वूल स्पॉट

यह आंखों के रेटिना में होने वाला एक घाव है, जो सफेद रंग जैसे कि ऊन की तरह दिखाई देता है। ये धब्बे कई कारणों से होते हैं, जैसे हाई बीपी और डायबिटीज। ये दोनों समस्याएं किडनी को डैमेज करने में अपनी भूमिका प्रदान करते हैं।

3. रेटिनल ब्लड वेसल्स में बदलाव

रेटिना के ब्लड वेसल्स में होने वाले बदलाव जैसे कि संकरा होना या सख्त होना, किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। यह अक्सर हाई बीपी के कारण होता है, जो किडनी डैमेज का संकेत होता है। हेल्थसाइट पर पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, आंखों की समय-समय पर जांच करवाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह शरीर के अन्य अंगों की जानकारी भी प्रदान करता है।

Eyes

4. ऑप्टिक नर्व्स में सूजन

ऑप्टिक तंत्रिका की सूजन, जिसे पैपिलेडेमा के कहा जाता है, भी किडनी डैमेज का संकेत है। ऑप्टिक नर्व्स, ऐसा नर्व्स है, जो आंखों से मस्तिष्क तक संकेत भेजने का काम करता है। इसमें सूजन पता करने के लक्षणों में सिरदर्द, आंखों में तनाव या धुंधली दृष्टि की समस्या हो सकती है।

5. विजन प्रॉब्लम

विजन यानी देखने में समस्या होना, धुंधली दृष्टि या चीजों को देखने में साइज का बदलाव महसूस करने जैसे संकेतों को भी नजरअंदाज करना सही नहीं है। यह भी संकेत है कि आपकी किडनी डैमेज हो रही है। किडनी डैमेज से आंखों में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन सप्लाई स्लो हो जाती है।

Kidney को हेल्दी रखने के टिप्स

  1. हेल्दी आहार का सेवन करें।
  2. अपने खाने में नमक की मात्रा को बैलेंस करें।
  3. भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  4. व्यायाम करें।
  5. धूम्रपान और शराब का सेवन सीमित तौर पर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button