जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

ड्यूटी पर खाया तंबाकू-गुटखा तो भरोगे सीधा जुर्माना!

हिंगोली में 13 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई

ड्यूटी पर खाया तंबाकू-गुटखा तो भरोगे सीधा जुर्माना!

हिंगोली में 13 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई

मुंबई, यश भारत। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में ड्यूटी के दौरान तंबाकू और गुटखा सेवन करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला तंबाकू नियंत्रण कक्ष की विशेष अभियान के तहत 13 कर्मचारियों को पकड़कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 2,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यह कार्रवाई केवल जुर्माने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और स्वच्छ कार्य वातावरण बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। जिले में गुटखा पर प्रतिबंध होने के बावजूद कुछ कर्मचारी नियमों की अनदेखी कर रहे थे, जिसके चलते यह सख्ती दिखाई गई।
प्रशासन ने पान दुकानों और कार्यालय परिसरों में अचानक निरीक्षण कर इस अभियान को अंजाम दिया। अधिकारियों के अनुसार, सरकारी कार्यालयों में तंबाकूजन्य पदार्थों का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button