जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

क्रिकेट नियमों में ICC का बड़ा बदलाव: टेस्ट में स्टॉप क्लॉक, शॉर्ट रन पर नई पेनल्टी; T20 में बदला पावरप्ले का नियम

 

 

दुबई, 27 जून 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खेल को और अधिक तेज, निष्पक्ष और रोचक बनाने के उद्देश्य से पुरुष क्रिकेट के छह प्रमुख नियमों में बदलाव किया है। ये नए नियम टेस्ट क्रिकेट में नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के साथ ही लागू हो चुके हैं, जबकि सीमित ओवर (वनडे और टी-20) फॉर्मेट में ये 2 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे। ICC ने सभी सदस्य देशों को इन बदले हुए नियमों की जानकारी साझा कर दी है।

 

बदले गए 6 प्रमुख नियम:

 

1. टेस्ट क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक नियम: टेस्ट क्रिकेट को गति देने के लिए ICC ने स्टॉप क्लॉक नियम लागू किया है। इसके तहत, यदि फील्डिंग टीम एक ओवर शुरू करने में 60 सेकंड से अधिक का समय लेती है, तो उसे दो बार चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी नियम का उल्लंघन होने पर पेनाल्टी के तौर पर टीम के 5 रन काट लिए जाएंगे। यह नियम टी-20 और वनडे क्रिकेट में पहले ही एक साल से लागू है।

2. शॉर्ट रन पर नया जुर्माना: तीनों फॉर्मेट के लिए शॉर्ट रन के नियम में बदलाव किया गया है। पहले जानबूझकर शॉर्ट रन लेने पर 5 रन का जुर्माना लगता था। अब अगर बल्लेबाज अतिरिक्त रन चुराने के लिए जानबूझकर रन पूरा नहीं करता, तो अंपायर फील्डिंग टीम से पूछेंगे कि वे पिच पर मौजूद दोनों में से किस बल्लेबाज को स्ट्राइक पर चाहते हैं। इसके साथ ही, 5 रन का जुर्माना वाला नियम भी लागू रहेगा।

3. गलती से सलाइवा लगाने पर गेंद नहीं बदलेगी: गेंद पर लार (सलाइवा) लगाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा, लेकिन अब यदि गलती से सलाइवा लग जाता है तो तुरंत गेंद बदलना अनिवार्य नहीं होगा। अंपायर केवल तभी गेंद बदलेंगे जब उसकी स्थिति में “भारी बदलाव” हो, जैसे कि गेंद बहुत गीली हो या उसमें अतिरिक्त चमक आ गई हो। यह फैसला पूरी तरह अंपायर के विवेक पर निर्भर करेगा। यह नियम भी तीनों फॉर्मेट के लिए लागू होगा। (गौरतलब है कि ICC ने कोरोना काल (2020) के दौरान गेंद पर लार लगाने को प्रतिबंधित कर दिया था)।

4. कैच रिव्यू में LBW की भी जाँच होगी: कैच आउट के नियम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। यदि कैच आउट का रिव्यू गलत साबित होता है, लेकिन गेंद बल्लेबाज के पैड पर लगी हो, तो अब टीवी अंपायर LBW (लेग बिफोर विकेट) की भी जाँच करेंगे। यदि बल्लेबाज LBW आउट पाया जाता है, तो उसे आउट दे दिया जाएगा। यह नियम भी तीनों फॉर्मेट के लिए प्रभावी होगा।

5. नोबॉल पर कैच का नियम: यदि सॉफ्ट सिग्नल (अंपायर का लिया रिव्यू) लिया गया है और नो बॉल पर कैच सही पाया जाता है, तो बल्लेबाजी टीम को नो-बॉल का एक अतिरिक्त रन मिलेगा। यदि कैच सही नहीं है, तो नो बॉल का एक रन और दौड़कर बनाए गए रन दोनों मिलेंगे। पहले कैच में संदेह होने पर फील्ड अंपायर थर्ड अंपायर को रेफर करता था और यदि टीवी अंपायर बताता था कि यह नो बॉल थी, तो कैच की जाँच नहीं होती थी। लेकिन अब उसकी भी जाँच की जाएगी। यह नियम भी तीनों फॉर्मेट के लिए है।

6. टी-20 मैचों के लिए नए पावरप्ले नियम: ICC ने टी-20 मैचों के लिए पावरप्ले नियमों में भी बदलाव किए हैं। जुलाई से लागू होने वाले इन नए नियमों में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि बारिश या किसी अन्य वजह से मैच के ओवर कम किए जाते हैं, तो पावरप्ले के ओवर भी उसी अनुपात में कम कर दिए जाएंगे। यह बदलाव खेल को और अधिक निष्पक्ष बनाने में मदद करेगा, खासकर छोटे प्रारूपों में जहाँ मौसम अक्सर बाधा डालता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button