इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गोसलपुर में भीषण ट्रेन दुर्घटना 26 यात्री घायल 7 की हालत गंभीर

कटनी जाते समय डाउन ट्रैक पर हुआ हादसा

गोसलपुर में भीषण ट्रेन दुर्घटना 26 यात्री घायल 7 की हालत गंभीर

कटनी जाते समय डाउन ट्रैक पर हुआ हादसा

जबलपुर यशभारत। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोसलपुर रेलवे स्टेशन की साइडिंग में भीषण ट्रेन हादसा हो गया इस हादसे दो दर्जन रेल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए वही कुछ यात्रियों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। ट्रेन दुर्घटना के बाद रेलवे स्टेशन में खतरे के तीन सायरन बजे जिसके बाद राहत गाड़ी मौके पर रवाना हुई। वहीं मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा एवं सीनियर डीसीएम डॉक्टर मधुर वर्मा डीसीएम श्री गुन्नौर के अलावा डिवीजन के सभी अधिकारियों के अलावा आरपीएफ व जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना डाउन ट्रैक पर उस समय हुई जब कोचिंग स्पेशल कटनी की ओर जा रही थी। मौके पर एनडीआरएफ सहित अन्य टीमो द्वारा बचाव कर जारी है।

1770737470 WhatsApp Image 2026 02 10 at 8.54.16 PM (1)

उल्लेखनीय है कि आपात स्थिति से निपटने का रिहर्सल, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
रेल यात्रियों की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा मंगलवार को गोसलपुर में को व्यापक स्तर पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान दुर्घटना, आग लगने, यात्री के घायल होने और संदिग्ध गतिविधियों जैसी स्थितियों को दर्शाकर अधिकारियों व कर्मचारियों की तैयारियों की परख की गई। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय त्वरित निर्णय, समन्वय और राहत कार्यों की गति को परखना रहा।मॉकड्रिल में रेलवे प्रशासन के साथ-साथ  चिकित्सा विभाग, अग्निशमन दल और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी शामिल रहे। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में बनाए गए आपात हालात के दौरान कर्मचारियों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने और यातायात को सुचारू बनाए रखने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। सायरन बजते ही अधिकारी हरकत में आए और निर्धारित समय में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मॉकड्रिल का मकसद वास्तविक हादसे की स्थिति में घबराहट से बचते हुए तय मानकों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इस तरह के अभ्यास से कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों की स्पष्ट समझ मिलती है और कमियों को समय रहते सुधारा जा सकता है।मॉकड्रिल के दौरान कुछ देर के लिए यात्रियों में हल्की अफरा-तफरी जरूर देखी गई लेकिन बाद में अधिकारियों द्वारा स्थिति स्पष्ट करने पर माहौल सामान्य हो गया। यात्रियों ने भी रेलवे की इस पहल को सराहा और इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button