
जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद, 10 घायल
संवेदनशील बने हुई डोडा की स्थिति
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह-चंबा मार्ग पर सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस दर्दनाक हादसे में 10 जवान शहीद हो गए जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए. सभी ज़ख़्मी जवानों कोएयरलिफ्ट कर उधमपुर के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क अधिकारी ने बताया कि अज्ञात कारणों से गाड़ी सड़क से फिसल गई. घटना के तुरंत बाद, बचाव और राहत टीमों को मौके पर भेजा गया. घायल सैनिक को दुर्घटनास्थल से निकालकर पास के मेडिकल सेंटर में ले जाया गया है. सेना का वाहन एक ऊंची पहाड़ी पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी सड़क से फिसल गई, जिसके बाद वह 200 फुट गहरी खाई में गिर गई. हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से कहा गया है कि डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ है. हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. इस गहरे दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है. 10 घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है. उनका सबसे अच्छा इलाज हो इसका निर्देश दिया गया है. उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं.
संवेदनशील बने हुई डोडा की स्थिति
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा की स्थिति हाल में संवेदनशील बनी हुई है. यहां हाल के दिनों में आतंकवादी गतिविधियों और सुरक्षा बलों के ऑपरेशन बढ़े हुए हैं. डोडा जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका बनी हुई है, खासकर पहाड़ी और जंगली इलाकों में. खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक डोडा और पड़ोसी किश्तवाड़ जिले में 30-35 पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी सक्रिय हो सकते हैं, जो जंगल में छिपे हुए हैं.







